फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के पास मिला गोदाम से चोरी हुआ माल

Fri, 19 Jan 2018 12:00 AM IST
auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। व्यापारी वीरेंद्र महेश्वरी के गोदाम से 4 जनवरी को चोरी के मामले में गुरुवार को पुलिस ने अन्हैया नदी के पास से 16 कार्टून और बरामद किए हैं। वहीं आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस दविश दे रही है।
विज्ञापन


जिस वाहन से चोरी का माल ले जाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट होने के चलते  23 कार्टून माल पहले ही बरामद हो चुका है। हालांकि चोरी की इस वारदात में पुलिस किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर सकी है।


मालूम हो कि पुराना अछल्दा में व्यापारी वीरेंद्र महेश्वरी के गोदाम का 4 जनवरी को चोरों ने ताला तोड़कर 65 कार्टून माल गायब कर दिया था। कोहरे की वजह से चोरी के माल की ढुलाई करने के दौरान वाहन नदी के पुल पर दीवार से टकरा गया था। वाहन भिड़ते ही चोरी के माल समेत पिकअप को छोड़कर भाग गए थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गश्त के दौरान पहुंची पुलिस चोरी के माल लदे पिकअप को थाने ले आई थी। व्यापारी वीरेंद्र महेश्वरी थाने पहुंचकर इसकी पुष्टि भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें