कलियर में आठ दुकानें आग की चपेट में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम में दबंगों ने मकान पर कब्जा करने के लिए बेवा के घर धावा बोल दिया। महिला ने दरवाजे नहीं खोले तो दबंगों ने दरवाजे में आग लगा दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
प्रेमानंद आश्रम निवासी बेवा मंजू देवी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्ष 2008 में वह भाई सतेंद्र कुमार के मकान में बतौर किराएदार रहने आई थी। कुछ समय बाद भाई के मकान को उसने ढाई लाख रुपये में खरीद लिया। लेकिन सतेंद्र ने धोखाधड़ी करके मकान का बैनामा पत्नी आरती के नाम करवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई ने वह मकान बघाकटरा निवासी एक दबंग किस्म के व्यक्ति के नाम कर दिया है।
पीड़िता ने बताया कि 27 मार्च की रात उक्त दबंग अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्ले के लोगों को आता देख वह मौके से भाग निकले। दबंगों ने उसके दरवाजे भी लगा दी। पीड़िता ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।