फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस में मारपीट की सूचना से हड़कंप

Sun, 17 Jul 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सहारनपुर मे कालका पसैंजर मे शव मिलने पर खडी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार की शाम जोगबनी से आनंद बिहार टर्मिनल जा रही 12487 सीमांचल एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच लड़ाई की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिबियापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सीमांचल एक्सप्रेस रवाना हो गई। जीआरपी  का कहना है कि किसी भी यात्री ने इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


रविवार की शाम तकरीबन पौने छह बजे औरैया जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री आपस में लड़ रहे हैं। पुलिस कंट्रोल के निर्देश पर दिबियापुर थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे पहले ही ट्रेन आगे की ओर रवाना की जा चुकी थी।

रेलवे स्टेशन फफूंद पर  पुलिस को जानकारी दी गई कि सीमांचल एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजकर 35 मिनट पर पहुंची थी। शताब्दी एक्सप्रेस को निकालने के लिए ट्रेन को फफूंद में ही खड़ा कर लिया गया। यह तकरीबन 25 मिनट बाद शाम छह बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस बीच किसी भी यात्री ने लड़ाई झगड़े की कोई सूचना नहीं दी। इससे दिबियापुर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें