फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नौकरी लगवाने के लिए ठगई

Fri, 30 Sep 2016 10:40 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
ठगी के मामले में गिरफ्तार ठगों के खिलाफ कोतवाली में जमा पीड़ित लोगों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रोडवेज में नौकरी लगवाने के लिए एक युवक ने एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के ठठिया कस्बा निवासी कैलाशचंद्र पुत्र सुखवासी लाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि नगर के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाले सेवाराम, उनके पुत्र आलोक व अंकित ने परिवहन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख आठ हजार पांच सौ रुपये लिए थे।

इन लोगों ने एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में गया तो धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी हुई। इनसे रुपये वापस लेने घर गया तो गाली गलौज कर भगा दिया। साथ ही  जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें