फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की झूठी सूचना पर हड़कंप

Sun, 10 Jun 2018 11:19 PM IST
अपहरण की झूठी सूचना पर हड़कंप
विज्ञापन
मौसा के साथ कोतवाली में जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। कभी-कभी घर का विवाद सड़क पर आ जाए तो स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसा ही वाकया रविवार शाम मंडी समिति के सामने हाईवे पर हुआ। दरअसल कुछ लोग एक महिला को गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। अपहरण की अफवाह पर लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पत चला कि वाहन सवार महिला के ससुराल वाले हैं। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।  
विज्ञापन

कोतवाली फीरोजाबाद के थाना मढ़सैना ग्राम सरगंवा निवासी प्रियंका (28) पत्नी सुभाष ने बताया कि वह किसी काम से रविवार को मौसा के साथ औरैया आई थी। गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर मौसा पास ही स्थित दुकान से कोल्डड्रिंक लेने चले गए। तभी चार पहिया गाड़ी से उसका पति भी पहुंच गया। पति के साथ भाभी भूरी देवी पत्नी रामनिवास व जेठ रामनिवास तथा उसका पुत्र भोला के अलावा कुछ अज्ञात लोग भी थे। प्रियंका का आरोप है कि
वाहन सवार उतरे और उसे जबरन गाड़ी में बिठाने लगे। शोरशराबा से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी को घेर लिया। किसी ने फोन से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने वाहन समेत सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला व उसके मौसा कोभी कोतवाली लेकर पहुंची। प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। वह चार माह पूर्व अपने पिता के घर चली आई। रविवार को ससुराल वाले उसका अपहरण करना चाहते थे। महिला का आरोप है कि पति की एक शादी पहले ही हो चुकी थी। पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी की है। महिला का  कहना है कि अब वह अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती है। उसके एक पुत्री है। उसी के साथ जीवन व्यतीत करेगी। इंस्पेक्टर कोतवाली मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला देवरानी-जेठानी में झगड़े का है। अपहरण का आरोप गलत है। कोतवाली में समझौता होने पर साथ-साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें