फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने में 35 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Aug 2016 11:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
jam in gurgaon - फोटो : ani
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर मार्ग पर द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने बेकाबू दूध टैंकर की टक्कर से गाय की मौैत पर मोहल्ले के लोगों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके पर निकले एसपी के काफिले को रोककर आक्रोशित लोगों ने हादसों पर रोक लगाने के लिए ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की थी। जाम लगाने पर पुुलिस ने 35 पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें  पांच को नामजद  किया गया।
विज्ञापन


दिबियापुर औरैया मार्ग पर सोमवार की रात लगभग 9:15 बजे औरैया की ओर से तेज गति से जा रहे  दूध टैंकर ने सड़क पार कर रही एक गाय को टक्कर मार दी थी।  गाय ने मौके पर दम तोड़ दिया था। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने मार्ग पर दोनों तरफ जाम लगा दिया।  दिबियापुर की ओर से लौट रहे एसपी अतुल शर्मा का काफिला जाम में फंस गया। एसपी की कार देखकर आक्रोशित लोगों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए घटना स्थल पर  ब्रेकर बनवाने व भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

एसपी अतुल शर्मा ने जाम खोलने की बात कहते हुए  काफिला आगे बढ़ा दिया। आक्रोशित लोगों ने ब्रेकर बनवाने  व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक  लगाने  की मांग पर कोई कार्रवाई न होते देख डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा था। सूचना पर  पहुंचे सीओ सिटी रमेश सिंह व सदर कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को कहा।  आक्रोशित लोग अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवा दिया। इस मामले में पांच नामजद किए गए। इनमें छोटू पुत्र रामबाबू, शिवाकांत पुत्र शिवराम, सुमित पुत्र रमेश चंद्र, राहुल गौतम पुत्र रामकेश व भूरे राठौर शामिल हैं।  पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें