फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टीम को बकायेदारों ने पीटा

Mon, 05 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
थाना बेला में पुलिस को शिकायती पत्र देने पहुंचे बिजली अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहार कस्बे में बकाया बिजली बिल वसूलने निकली बिजली विभाग की टीम से बकायेदारों ने मारपीट कर दी। मामले में एसडीओ बिधूना ने बेला थाना पुलिस को 15 नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने मारपीट किए जाने व कैशियर से वसूली की धनराशि लूटने का मामला दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



बेला पुलिस को दी तहरीर में उपखंड अधिकारी बिधूना फेरुमल राजपूत ने बताया कि वह व उनके साथी अवर अभियंता पूर्वा सुजान आरसी बाथम, अवर अभियंता बिधूना अखिलेश कुमार, अवर अभियंता एरवाकटरा संजीव कुमार व राजस्व वसूली कैशियर प्रवीण कुमार के अलावा उप संस्थान पुर्वा सुजान के सभी संविदा लाइनमैन कस्बा सहार में बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बकाएदार शेषकुमार शुक्ला पुत्र किशन बिहारी की दूकान पर पहुंचे। तभी वहां पर अंकित कुमार पुत्र जीतेंद्र तिवारी आए और गाली गलौज करते हुए संयोजन काटे जाने पर उल्टा सीधा बोलने लगे।

जब चेकिंग टीम ने उन्हें बिजली बिल के बकाए की जानकारी दी तो वह भड़क गया और नोंकझोंक शुरू हो गई। एसडीओ ने बताया कि इसी दौरान वह अपने साथ प्रमोद चौबे पुत्र रामगोपाल, आमीन (नवीन जनरल स्टोर), मोहित अग्निहोत्री पुत्र महेश चंद्र, ग्राम प्रधान दानशाह, अमित पांडेय, मित्र गैस एजेंसी, अंकित पांडेय मिठाई वाले, अंकित पुत्र सुभाष, राजीव रंजन उर्फ डब्बू शुक्ला पुत्र ब्रजेंद्र नारायण शुक्ला, अतुल पांडेय पुत्र कृष्ण पांडेय, कल्लू पुत्र हरी गुप्ता, लल्लू पुत्र मुकट सिंह, विपुल पुत्र रमन, अमित तिवारी उर्फ बंटू के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों को लेकर पहुंच गए ।
विज्ञापन


बिजली अधिकारियों सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं चेकिंग के दौरान वसूले गए 25 हजार 620 रूपये जो कैशियर के पास थे लूट लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसआई सुरजीत पाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर पंद्रह नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने रुपये लूटे जाने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें