फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायल पुलिस ने मृतकों के खिलाफ दर्ज कर दी रिपोर्ट

Mon, 18 Jul 2016 11:03 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पांच दिन पहले बाइकों की भिड़ंत में हुई दो बाइक चालकों की मौत  के बाद सहायल पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पुलिस को पता है जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है वह दुर्घटना में मर चुके हैं।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि 13 जुलाई की देर शाम सहायल थाना क्षेत्र के दिनवामऊ पुल के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें सहायल क्षेत्र के भूरे पुर्वा गांव निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे बाइक सवार इंदिरा नगर नई बस्ती निवासी लाल सिंह की सैफई अस्पताल जाते समय मौत हो गई थी। 13 जुलाई की ही रात में मृतक संदीप की पत्नी ने लाल सिंह के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले के बाद अब मृतक लाल सिंह की पत्नी गीता देवी ने सहायल थाने में मृतक संदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार देने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि पुलिस को पता था कि आरोपियों की मौत हो चुकी है इसके बाबजूद भी मृतकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष सहायल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद मामला खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें