फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बैंक अॅाफ इंडिया के बाहर खड़े संदिग्धों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुंजन टाकीज रोड पर शिक्षक की पत्नी से एक लाख रुपये लूट की वारदात में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगे। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी रहीं। चौराहों व तिराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ औरैया चौधरी रमेश सिंह ने दिबियापुर पहुंचकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर अजीतमल निवासी व  एरवाकटरा के उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक कृष्णचंद्र पुत्र बाबूराम की पत्नी स्नेहलता के हाथों से लुटेरे एक लाख रुपये लूटकर बुधवार दोपहर फरार हो गए थे। गुंजन टाकीज रोड पर एक मकान में रहने वाले शिक्षक दंपति ने बैंक आफ इंडिया से यह रुपये निक ाले थे। रुपये लेकर यह घर जा रहे थे। गुरुवार को उपनिरीक्षक विनीत उपाध्याय बैंक अॅाफ इंडिया पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इनसे कोई सुराग नहीं मिला। बैंकों के बाहर खड़े संदिग्धों से पूछताछ की गई। इन्हें हिदायत देकर भगा दिया गया। बैंक के एटीएम गार्ड को संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसे बैंक के बाहर से भगा देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने नगर के चौराहाें व तिराहों पर वाहन चेकिंग की। शाम को सीओ औरैया चौधरी रमेश सिंह ने भी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें