फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप पर जबरन शादी का आरोप

Tue, 26 Apr 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग - फोटो : BBC
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव महिपत का पुर्वा निवासी युवती ने अपने मां-बाप पर चार साल पहले जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। ससुराल से भागकर आई युवती ने सदर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई। युवती ने शादी मानने से इनकार कर दिया है। मामले में पुलिस ने युवती के परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के कस्बा रसूलाबाद निवासी गुड़िया ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि साल 2011 में जब वह कक्षा आठ में पढ़ती थी, उसकी शादी औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव महिपत का पुर्वा निवासी गोविंद सिंह के साथ कर दी गई थी। नाबालिग होने पर उसने परिजनों से शादी न करने का विरोध किया था। लेकिन परिजनों ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी जबरन करा दी गई।

पति गोविंद सिंह उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। सोमवार को वह ससुराल छोड़कर अपने मायके जा रही थी। उसी दौरान उसके पति गोविंद ने औरैया में उसे जबरन बस में बैठा लिया। उसके विरोध करने पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि आपसी मामला होने के कारण परिजनों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें