फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
 एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन कस्बे में गुुरुवार रात कुछ लोगों ने एक घर में चढ़ाई कर दी। उन्होंने गालियां देते हुए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को रिवाल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट न लिखकर सिर्फ लाइसेंसी रिवाल्वर की बरामदगी दिखाई है।
विज्ञापन


 उमरैन कस्बा निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात रात वह अपने घर पर था। तभी सुधीर यादव निवासी ईश्वरीपुरा अपने दो साथियों के साथ उनके घर में चढ़ आए। गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो रिवाल्वर से गोलियां दाग दी। उसने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। मनीष का आरोप है कि उन लोगों ने फिर कई राउंड फायरिंग की। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुधीर व उसके साथी सोनू निवासी ईश्वरीपुरा व बेबर मैनपुरी निवासी अनिल को पकड़ लिया। उनके पास से एक रिवाल्वर भी बरामद की।

जिसमें चार खोखा व दो कारतूस थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न कर सिर्फ लाइसेंसी रिवाल्वर की बरामदगी का मुकदमा एसआई रामजीत सिंह की ओर से दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एरवाकटरा रामलक्ष्मण यादव का कहना है कि फायरिंग की सूचना गलत है। यह लोग टेस्टिंग कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें