फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर खेत कब्जा करने का आरोप

Tue, 01 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर चौराहे पर खेत में खड़े हरे पेड़ को काटने पर विवाद के बाद मारपीट हुई। मारपीट में घायल फौजी ने सदर विधायक समेत तीन लोगों पर खेत पर कब्जा कर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। वहीं विधायक ने फौजी पर होटल में आकर गाली-गलौज करने की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह भुज में तैनात है। वह 15 दिन की छुट्टी पर गांव आया था। उसने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह खेतों पर ट्रैक्टर से बुवाई करने गया था। उसी दौरान विधायक मदन सिंह गौतम उसके खेत में खड़े पेड़ कटवा रहे थे।

उसने विरोध किया तो झगड़ा हो गया। फौजी ने आरोप लगाया कि मदन सिंह गौतम, उनके गनर और उनके होटल स्टाफ बबलू दोहरे, पपिया, नेता और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे, उसके भाई जितेंद्र कुमार, चाचा श्री प्रकाश पुत्र राजाराम को पीट दिया। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर तीनों को डाक्टरी के  लिये सीएचसी अजीतमल भेज दिया।
विज्ञापन


इधर घटना के संदर्भ में सदर विधायक  मदन सिंह गौतम ने बताया कि सड़क किनारे खंती में खड़े बबूल के पेड़ किसी ने काट लिये थे। इसके चलते यह लोग उनके होटल सागर में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर होटल कर्मियों से कहासुनी हो गई। उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर बबलू ने आरोपियों के खिलाफ घटना की कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें