क्षेत्र के एक ठेकेदार ने सोमवार दोपहर में बैंक ऑफ बड़ौदा से डेढ़ लाख नकदी निकाली थी, जिसे उसने बाइक की डिग्गी में रख लिया। कुछ ही देर में पीछे से आए उचक्के ने नगदी भरा बैग उसमें से निकाला और गायब हो गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच और तमाम लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की।
कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता पीडब्लूडी में ‘ए’ क्लास के ठेकेदार हैं। दो दिसंबर को उनकी बेटी की बारात आनी है। सोमवार को वह एनएससी लेकर उसका भुगतान कराने डाकघर गए, लेकिन भुगतान न मिलने पर उन्होंने बड़ौदा बैंक के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाला और नोट भरा बैग बाइक की डिग्गी में डाला तथा बाइक स्टार्ट करने लगे। इसी दौरान पीछे से लगे किसी उच्चके ने नोट भरा बैग डिग्गी से निकाला और नौ दो ग्यारह हो गया। जानकारी होते ही कोतवाल यतेन्द्र भारद्वाज समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद बैंक में कैमरे के फुटेज भी देखे, लेकिन अभी उक्त मामले में कोई सुरागकशी नहीं हो सकी है। भुक्तभोगी के अनुसार बैग में रुपये के साथ उनके एनएससी के कागजात भी चले गए।