फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM IST
नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक व्यक्ति से बाइक, नगदी और अन्य सामान लूट गए। उसे खेत में फेंक दिया। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 एसपी आवास औरैया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी मो. साबिर पुत्र मो. हवलदार अपने रिस्तेदार को छोड़ने 28 अगस्त को इंद्रावखी गया था। गुरुवार की रात वह आठ बजे सबलपुर होते हुए औरैया जा रहा था। तभी रास्ते में सबलपुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। उसे तमंचा दिखाकर चेहरे पर अंगौछा से बांध दिया। जेब मे पड़े पर्स में रखे 1800 रुपये, अन्य सामान और बाइक लूट लिया। उसे पास के खेत में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित से चोरी का प्रार्थना पत्र लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें