फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप

Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता पर केरोसिन आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों नेकानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जालौन जिले के ग्राम जगम्मनपुर निवासी दिलीप शर्मा ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि  उसकी पुत्री ज्योति शर्मा की शादी औरैया जिले के ग्राम ककोर बुजुर्ग निवासी चंदन उर्फ अनुराग के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक अप्रैल 2016 को उसके साथ मारपीट करते हुए करोसीन डालकर जला दिया। सूचना मिलने पर वे ककोर पहुंचे और ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया।

कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने यह भी आरोप कि ससुरालीजनों ने उसकी पत्नी वंदना व अन्य मायके पक्ष के लोगों की मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में दिबियापुर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें