फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसा लोडर, एक की मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:22 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सिरमौर के उपमंडल संगडाह में एक पिकअप के घासनी में लुढ़कने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा लोडर ट्रक में घुस गया। हादसे में लोडर पर सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। वहीं लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल से सैंफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रौतियापुर गांव के पास गुुरुवार रात एक ट्रक तेज गति से जा रहा था। अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रहा लोडर ट्रक में जा घुसा। लोडर पर सवार दिलीप कुमार श्रीवास्तव (55) निवासी गांधी ग्राम चकेरी, कानपुर और चालक विनोद गंभीर रुप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दिलीप कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि चालक को गंभीर हालत में सैंफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी चकेरी से रोते बिलखते रात में ही आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के बेटे देवांग श्रीवास्तव ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें