फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आई बाइक क्षतिग्रस्त, हंगामा

Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हंगामे के दौरान परिसर में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर मंगलवार को बस बैक करते समय खड़ी बाइक चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बाइक मालिक व उसके साथियों और रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। खफा रोडवेज कर्मियों ने बसें आडे़-तिरछे लगाकर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर सीओ व एसडीएम भी पहुंच गए। सीओ व एसडीएम ने लोगों को वहां से हटाकर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह हड़कंप मचा।  जब एक बस बैक होते समय पीछे खड़ी बाइक मे जा टकराई। बस की टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद घटना स्थल देखते ही देखते भीड़ जुट गयी। बाइक मालिक ने चालक व परिचालकों को जमकर खरी खोटी सुनाई। मामले को देखने आए फोरमैन अशोक कुमार के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। इसके बाद मामला गरमा गया। चालकों ने सड़क पर ही बसें खड़ी कर दी।  इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम अमित राठौर मौके पर पहुंचे। सीओ ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

बाइक मालिक ब्रहमनगर निवासी राहुल शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जब वह अपनी बाइक को लेकर एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा के पास गया तो उन्होंने बात नहीं सुनी। वहां मौजूद कंप्यूटर आपरेटर आरएन दुबे तथा फ ोरमैन अशोक कुमार व अज्ञात ड्राइवर सहित कंडेक्टर ने गालीगलौज मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, फोरमैन अशोक ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें