फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी से बचने को रची अपहरण की कहानी

Wed, 01 Feb 2017 10:28 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन
लाखों की उधारी से बचने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। उसके पिता ने शहर के एक व्यापारी के बेटे के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। इधर एसओजी टीम ने कथित अपहृत युवक को राजस्थान से बरामद कर लिया। जहां वह एक फर्म पर काम करता हुआ मिला।
विज्ञापन


 एक माह पूर्व शहर के जालौन बस अड्डा निवासी गोपाल पुत्र संतोष गुप्ता अचानक गायब हो गया। युवक के पिता ने दीपक पुत्र रमाकांत के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर दीप का कहना था कि वह उसके साथ गया था। लेकिन अनंतराम टोल प्लाजा पर उतरकर अन्य साथियों के साथ चला गया। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से छानबीन की तो मामला फर्जी समझ में आया। मामले को खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया गया।

एसओजी टीम ने युवक को लोकेशन मिलने पर राजस्थान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान युवक एक फर्म पर काम करता हुआ मिला। एसओजी टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसओजी प्रभारी संतोेष मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले का गुरुवार को खुलासा किया जाएगा। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि उन्हें बरामदगी की सूचना मिल गई है।
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए पहुंची पुलिस
पुलिस ने अपह्रत युवक के परिजनों के भी मोबाइल सर्विलांस पर लगाए थे। इसके अलावा युवक के सभी नम्बर भी सर्विलांस पर लगे थे। इसी की सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और एसओजी टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें