दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
एक चैनल में चले स्टिंग के बाद पूर्व कोतवाल नन्हेलाल यादव पर संकट के बादल थमते नजर नही आ रहे हैं। कुछ दिन पहले मालखाने में बरामद हुई शराब के मामले में तत्कालीन कोतवाल नन्हेलाल यादव के खिलाफ अवैध शराब रखने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
औरैया कोतवाली से हटाकर नन्हेलाल यादव को अयाना का थानाध्यक्ष बनाया गया था। अयाना थानाध्यक्ष बनने के बाद नन्हेलाल यादव का स्टिंग एक चैनल पर चला। इसमें उन्होंने एसपी पर थाने बेचने का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने स्टिंग को फर्जी बताया था। टीवी पर खबर चलने के दो दिन बाद औरैया कोतवाली के मालखाने से भारी मात्रा में हरियाणा की अवैध शराब बरामद हुई। बताया गया कि नन्हेलाल यादव के पास मालखाने की चाबी थी। वह इस मालखाने से अवैध शराब का व्यापार कर रहे थे।
जबकि नन्हेलाल यादव ने चाबी हेड मुहर्रिर के पास होनी बताई थी। शराब बरामदगी के दूसरे ही दिन उनको निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद से वह फरार हैं। लाइन में आमद न कराने पर पुलिस ने उनके सरकारी आवास पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नही है। अब सीओ अजीतमल नरेश सिंह ने नन्हेलाल यादव के खिलाफ 1806 क्वार्टर अवैध शराब रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।