फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी व दुष्कर्म का आरोपी फरार

Tue, 23 Aug 2016 12:03 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बाजार में आरोपी की दुकान पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पचास हजार रुपये में किशोरी को खरीदकर दुष्कर्म मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अछल्दा बाजार में छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी युवक अछल्दा में दुकान किए है। पुुलिस आने की सूचना पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 दो दिन पहले एक किशोरी ने आरोप लगाया था कि कांशीराम कालोनी की महिला ने अछल्दा के एक 40 वर्षीय युवक से 50 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। उसका जबरन विवाह करा दिया। आरोपी युवक उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब वह भागकर घर आ गई तो उसके परिवार की महिलाएं उसे जबरन लेने आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शादी करने वाले युवक समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अछल्दा में छापेमारी की। अछल्दा में आरोपी युवक दुकान किए है। युवक पुलिस आने की सूचना लगते ही दुकान बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर पर भी छापा मारा मगर वह नही मिला। अन्य आरोपी महिलाओं की तलाश में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें