कानपुर रोड स्थित जमुनी वाले बाबा के पास धनुष भंग लीला के दौरान मारपीट के बाद हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गोलीकांड में घायल हुए युवक के चचेरे भाई ने कोतवाली में सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
शहर के ब्रहमनगर मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ रिंकू ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बुधवार की रात वह व उनका चचेरा भाई सोनू पुत्र रमन घनुषभंग लीला देखने गए थे। एक बोलेरो आकर रुकी, उसमें से आठ लोग उतरे और पुरानी रंजिश में सोनू से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने पिटाई शुरू कर दी। बोलेरो पर सवार बबलू उर्फ रजनीश व विनोद, अमित निवासीगण गौहानी थाना अमराहट व दिलीप व आदित्य पुत्रगण जगदीश प्रसाद निवासी आवास विकास, अमन निवासी ब्रहमनगर व अंकित निवासी ब्रहमनगर ने उनके फायर कर दिया, गोली सोनू के गर्दन में लग गई। फायरिंग के दौरान कांशीराम कालोनी निवासी विनोद भी घायल हो गए।
गोलीकांड की सूचना पर पहुंचे एसएसआई विष्णु गौतम ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने मौके से अंकित को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटनास्थल से एक आरोपी को तमंचा समेत