फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम फाईल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राकेश सिंह की अदालत ने ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले 4 दोषियों को 4-4 साल कैद की सजा व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह जानकारी जिला उप न्यायवादी मेनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि 7 मई 2016 को थाना लाडवा में दी शिकायत में शेखर मोहन एसडीओ उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम लाडवा ने बताया था कि दिनांक 18-4-16 को गांव जोगी माजरा की पंचायती जमीन में खडे़ ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने सामान जिसमें 55 किलो तांबा की तार, क्वाइल व करीब 70 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपराध शाखा एक के सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी के चार आरोपियों गोल्डी पुत्र कृष्ण, सचिन उर्फ बग्गा पुत्र हरबंस वासी कसेरला जिला अंबाला, प्रदीप उर्फ लाडी पुत्र राजबीर व विजय पुत्र छोटू राम वासीयान अब्दूलागढ थाना बराडा जिला अम्बाला को 14-9-16 गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरीशुदा 5 किलो 500 ग्राम तांबा व लोहा पत्ती बरामद किया किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। यह मामला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राकेश सिंह की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी गोल्डी, सचिन, प्रदीप व विजय को दोषी मानते हुए 4-4 साल कैद की सजा व 10-10 हजार रुपये जुर्माने सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने की सूरत मे 6-6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

-------------------
शराब से भरी स्कार्पियो पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थाना बाबैन पुलिस ने एरिया में अवैध शराब से भरी एक स्कार्पियो को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बाबैन एरिया में बरगट रोड बाबैन पर एक स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। थाना बाबैन के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजबीर व हैड कांस्टेबल गुरमेल की टीम ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी से 272 बोतल अवैध शराब पाई गई। स्कार्पियो सवार गुरनाम सिंह व राजू वासी बाबैन से जब पुलिस ने पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने आरोपी गुरनाम व राजू के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने तथा अवैध रुप से शराब रखने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें