गाड़ी में शराब की पेटी चेक करते एसआई।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के आदेश पर जिले में एआरटीओ ने अलग-अलग कई स्थानों पर गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अनंतराम टोल प्लाजा पर कार से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की। इसके अलावा बिधूना व अछल्दा मार्ग पर चेकिंग में तीन वाहनों को सीज और 12 वाहनों का चालान किया गया।
अनंतराम टोल प्लाजा पर गुरुवार को कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआई कृष्ण कुमार यादव सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान ईको गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 15 पेटियां बरामद की गई। डीएम ने गाड़ी को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। चालक ने बताया कि वह पेटियां कानपुर ले जा रहा था। उसके पास ठेके के कागज हैं। डीएम ने आबकारी अधिकारी को बुलाकर गाड़ी उनके सपुर्द कर जांच के निर्देश दिए। ट्रेजरी अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में जगह-जगह उड़न दस्ता व स्टेटिक टीम चेकिंग अभियान चला रहा है।