फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी ले जा रहे डंपर ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 27 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
चंद्रावती की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने महिला को कुचल दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  महिला दूध लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने डंपर और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  शुक्रवार सुबह डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर ने रेलवे स्टेशन फफूंद के पास दिबियापुर-बिझाई मार्ग पर महिला को रौंद दिया। महिला की शिनाख्त संजय नगर दिबियापुर निवासी चंद्रावती (60) के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटना के वक्त चंद्रावती दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन के आसपास भगदड़ मच गई। लोगों ने डंपर के चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डंपर एवं उसके चालक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में डंपर चालक ने अपना नाम रामकुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हिम्मतपुर जालौन बताया है। चंद्रावती के पुत्र ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि महिला फफूंद के कुठर्रा गांव की मूल निवासी थी। महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने मकान में रहती थी। परिवार को भरण पोषण करने के लिए वह घर के ही बाहर चाय आदि बेचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें