फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से लगी आग, गृहस्थी राख

Fri, 23 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
आग से जला हुआ सामान दिखाता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पुर्वा गुमानी में बुधवार रात ढिबरी गिरने से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी राख हो गई। आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पुर्वा गुमानी निवासी दिनेश कुमार के घर में बुधवार रात जलती ढिबरी के ऊपर कपड़ा गिर गया और ढिबरी गिर गई। जिससे आग लग गई। घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर-शराबा और लपटें देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा छह क्विटंल गेंहू, चार हजार नगद, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें