फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फर्जी खाता खोलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना कलां के जयप्रकाश श्योकंद ने सीएम विंडो में शिकायत देते हुए एक निजी बैंक में उसके नाम से फर्जी खाता खोलने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। जयप्रकाश ने बताया कि इसको लेकर एसपी, डीसी जींद को भी पत्र लिख कर जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि निजी बैंक में उसके नाम से खाता नंबर 916010025955964 खोला गया है। यह खाता उसकी आधार कार्ड आईडी पर खोला गया है। जब गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेने के बाद सब्सिडी न आने पर पता किया तो पता चला कि उसकी सब्सिडी निजी बैंक में खुले खाता में जा रही है। जिसमें आज तक उसने खाता नहीं खुलवाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी फर्जी आईडी बना कर खाता खोला गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। कई दिन पहले उचाना पुलिस चौक में भी इसको लेकर शिकायत दे चुका है। बैंक मैनेजर जतिन शर्मा ने बताया कि हमने कोई फर्जी खाता नहीं खोला है। जो व्यक्ति शिकायत कर रहा है वह हमारे पास लोन लेने आया था। इसके पास पूरे कागजात नहीं थे।
बैंक में फर्जी खाता खोलने का आरोप
सीएम विंडो में की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें