फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में जिला बदर फरार, एक गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए युवक के साथ दिबियापुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऊमरसाना में रविवार को जिला बदर की तलाश में गई दिबियापुर पुलिस पर आरोपी फायर कर दिया। जिला बदर भागने में कामयाब रहा, जबकि उसकी कार से नशीला पदार्थ बरामद करने और उसके एक साथी को असलहे के साथ गिरफ्तार करने का भी पुलिस का दावा है।  थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रभारी थाना निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि रविवार दोपहर वह फोर्स के साथ ककोर की ओर निकले। रास्ते में मुखबिर ने सूचना दी कि ऊमरसाना का जिला बदर धर्मेंद्र यादव अपने घर पर है और कार से भागने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस पर स्वाट टीम प्रभारी राघवेंद्र सिंह को भी सूचना कर बुला लिया गया।  पुलिस टीम गांव पहुंची तो धर्मेंद्र यादव अपने अन्य साथी के साथ कार पर बैठा दिखा। पुलिस को देख धर्मेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। जब तक पुलिस संभल पाती, तब तक धर्मेंद्र भाग निकला। स्वाट टीम प्रभारी राघवेन्द्र ने उसका पीछा भी किया। परंतु कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया। दावा किया कि पकडे़ गए युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ है।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमित यादव उर्फ अमन यादव पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ऊमरसाना बताया है। पुलिस को धर्मेंद्र की कार से 300 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। सुमित ने बताया कि धर्मेंद्र नशीले पदार्थ को बेचने जा रहा था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस पर जान लेवा हमला, अवैध असलहा रखने एवं नशीला पदार्थ रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें