फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के लिए विवाद, पुलिस पर पथराव

Wed, 09 Nov 2016 11:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव, फायरिंग, 5 घायल
विज्ञापन
 दिबियापुर क्षेत्र की पुलिस चौकी बबीना के गांव गपकापुर में पैतृक जमीन पर निर्माण के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। इसके बाद थाने से पहुंची फोर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने बवाल कर रहे लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गपकापुर निवासी गेंदालाल अपनी पैतृक जमीन पर निर्माण करवाना चाहते हैं। उनके भाई धनीराम के बेटे राजू, बादशाह, मिहीलाल निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इसकोे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। गेंदालाल का बेटा अर्जुन सीआरपीएफ की बटालियन में जम्मू में तैनात है। बुधवार को गेंदालाल ने निर्माण शुरू कराया तो राजू, मिहींलाल व उनकी घर की महिलाओं ने बवाल शुरू कर दिया। सूचना पर बबीना पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आते ही महिलाओं ने पथराव कर दिया।

पथराव होते ही चकी इंचार्ज और सिपाहियों को मौके से भागना पड़ा। इसके बाद दिबियापुर थाने से फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने राजू व मिहीलाल को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को राजू व मिहींलाल के खिलाफ गेंदालाल की पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
सीआरपीएफ के कमांडेट अमित कुमार सिंह ने एसपी औरैया को सात जून को पत्र भेजकर सीआरपीएफ जवान अर्जुन सिंह के इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। कहा था कि मामले में कार्रवाई करे जिससे कि जवान का मानसिक तनाव ठीक हो सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद फिर से निर्माण के बाद बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें