फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग गए छात्र का दिनदहाड़े अपहरण

Sun, 06 Nov 2016 12:17 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
अपहृत छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी छात्र का घर से कोचिंग जाते समय अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी छात्र ने खुद फोन से पिता को दी। पीड़ित पिता ने इस मामले में एसपी से पुत्र को वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम नगरिया निवासी राजू मिश्रा का पुत्र मयंक मिश्रा भारत भारती में कोचिंग में पढ़ता है। शनिवार सुबह आठ बजे कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला। तभी गांव के गुलाब सिंह फौजी के पुत्र आयुष की बाइक पर बैठ कर वह अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। जब देर तक छात्र अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कोचिंग सेंटर के प्रबंधक अमित तिवारी से जानकारी की। पता चला उक्त छात्र कोचिंग नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसके दोस्त आयुष से पूछताछ की।

आयुष ने बताया की वह सुबह मयंक को रेलवे क्रासिंग पर उतारकर कोचिंग की तरफ चला गया था। परिजनों की ओर से अभी गायब छात्र की तलाश में हाथ पैर मारे ही जा रहे थे कि दोपहर करीब तीन बजे मयंक के मोबाइल नंबर से पिता राजू के मोबाइल पर फोन आया। फोन पर मयंक ने कहा कि पापा मैं कानपुर में हूं। चार लोगों ने मुझे ओमनी कार में बंद कर रखा है। मुझे बहुत पीट रहे हैं। प्लीज पापा मुझे बचा लो। इतनी बात होने के बाद फिर मयंक का फोन बंद हो गया। इसके बाद फोन स्विच ऑफ बताता रहा। पीड़ित पिता ने एसपी अतुल शर्मा को घटना की तहरीर देते हुए पुत्र को सही सलामत लाने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें