फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग कर रहे मिट्टी खनन,पुलिस खामोश

Thu, 23 Feb 2017 11:21 PM IST
औरैया
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस पर गुरुवार को पीड़ित किसान डीएम के दरबार में पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह भयभीत हैं।
विज्ञापन


 गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं बिनीता देवी पत्नी निशाल नाथ, संपत्ति देवी पत्नी गिरीनाथ व अन्य लोगों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दबंग उनके खेतों से जेसीबी से मिट्टी उठा रहे हैं। विरोध के बावजूद भी मिट्टी का उठान जारी है। विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत एसपी से की थी। दिबियापुर थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। इन्हें रोका भी नहीं गया। इससे दबंग अभी भी खेतों से मिट्टी उठा रहे हैं।

दबंगों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है कि शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। वह मिट्टी का उठान अपनी मर्जी से करेंगे। पीड़ितों ने यह भी बताया कि दबंगों ने उन्हें हत्या की भी धमकी दी है। यह खेतों पर कब्जा करने का ऐलान कर चुके हैं। इन्होंने मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें