चोरी का बिखरा सामान दिखाती गृहस्वामिनी।
- फोटो : amar ujala beuro
एसपी आवास के सामने स्थित कांशीराम कालोनी में मंगलवार की रात चोर एक सूने घर का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने मामले की जानकारी की। साथ ही तीन दिन में घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
ब्रह्मनगर चौकी क्षेत्र में एसपी आवास के सामने स्थित कांशीराम कालोनी में मंगलवार की रात चोरों ने 35/ 550 नंबर के आवास का ताला तोड़कर कमरे में बक्से के अंदर रखे पांच हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के दौरान गृहस्वामिनी साधना पत्नी राजकुमार अपने पति के साथ ग्राम शहबदिया स्थित अपनी ससुराल गई हुई थी। चोरों ने सूना घर देख घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी की। साथ ही पीड़ित को तीन दिन में खुलासा करने का आश्वासन भी दिया।
गौरतलब हो कि इससे पहले भी चोरों ने 7 जून को इसी कालोनी में 28 नंबर ब्लाक के 41, 42 व 43 तीन आवासों के ताले तोड़कर उनसे हजारों रुपये की नगदी व जेवरात उड़ा दिए थे। वहीं 15/16 की रात चोरों ने 9 व 10 नंबर ब्लाक में एक-एक घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अहम बात यह है कि एसपी आवास के सामने स्थित कालोनी में हो रही चोरी की घटनाओं से कालोनी निवासी अपने आप को पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करते हुए दहशत जदा हैं। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अहम बात यह है कि इस घटना से पहले हुई चोरी की घटनाओं का आज तक पुलिस रिकार्ड में कोई लेखा जोखा भी नहीं है। ऐसे में उन घटनाओं का खुलासा भी नहीं हो सका है।