घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
संजीव सोनी उर्फ कल्लू पुत्र स्व. दिलीप सोनी निवासी भरसेन अपने परिवार के साथ सोमवार को ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन के लिए गये थे।
घर पर कोई नहीं था, तभी चोरों ने घर सूनसान पाकर कमरे का ताला तोड़कर माल ले उड़े। दिया। मंदिर से लौटे चाचा सुनील को चोरी की जानकारी हुई।
संजीव ने बताया कि एक चांदी का हार, दो सोने के हार, झुमकी, 6 हजार रुपये कीमत की पायल, कील व 4 चूड़ी, 3 सोने की अंगूठी और एक चांदी की अंगूठी चोर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पुलिस भेजी है।