फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने एसओजी टीम पर किए फायर

Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़कर ले जाती एसओजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा अछल्दा में पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। सरेआम फायरिंग से कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों ने दुकानाें के शटर गिरा दिए। इसी बीच एसओजी टीम के सिपाहियों ने बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। इनका साथी चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन


अछल्दा में एसओजी टीम को सर्विलांस के जरिए बदमाशों के होने के संकेत मिले। इस पर एसओजी टीम बदमाशों का पीछा करने लगी। पीछा करते हुए एसओजी टीम ने अछल्दा के हरीगंज तिराहा पर  बाजार में एक ही बाइक पर सवार तीनाें अभियुक्तों को घेर लिया। एसओजी टीम के सिपाहियों के गाड़ी से नीचे उतरे ही तीनों बदमाश भागने लगे। सिपाहियों ने एक बदमाश को दौड़ाकर दबोच लिया। बाकी दो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।

पकड़े गए बदमाश ने सिपाही से राइफल छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी के दौरान बदमाश ने अपना तमंचा निकाल लिया। सिपाही तमंचा छीनने लगा। इसी दौरान तमंचे से फायर हो गया। फायर होते ही भगदड़ मच गई। बाजार में दुकानों के शटर गिरने लगे।  सिपाहियों ने भागने वाले दो बदमाशों में से एक और को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकडे़ गए आरोपी ने राइफल से फायर करने का प्रयास किया था। एसओजी टीम सिविल ड्रेस में थी। इससे लोग मामले को समझ नहीं पाए। एसओजी टीम दोनाें बदमाशों को गिरफ्तार कर ले गई। पकड़े गए बदमाशों के बारे में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें