फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, किशोर सहित दो जख्मी

Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
औरैया कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर रविवार शाम बाइक से बम्हौरी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोगों की बाइक बम्हौरी गांव से थोड़े ही पहले हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। रविवार शाम लगभग 7:45 बजे ग्राम बम्हौरी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भज्जापुर गुरसहायगंज जिला कन्नौज निवासी सोनू (15) पुत्र रामऔतार व गांव पनका थाना शिवराजपुर कानपुर नगर निवासी पप्पू (24) पुत्र खुशीलाल एक ही बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी ग्राम बम्हौरी से थोड़े पहले ही हाईवे पर किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे दोनोें बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने के कारण चोटें आईं। टक्कर से बाइक सवार किशोर भी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में दोनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें