फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशाें ने सिपाही को मारी गोली, गंभीर

Mon, 18 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियाें में खड़े चार बदमाशों को जब पुलिस टोका तो सिपाही को गोली मार दी।
विज्ञापन


बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। 

सोमवार की देर शाम एसआई मो. शाकिर हमराही अजय कुमार के साथ गश्त पर थे। हाइवे रोड मंडी समिति के पास पहुंचे तो उन्हें चार व्यक्ति हथियार से लैस दिखाई दिए। जब एसआई ने उन्हें रोका तो भागने लगे। सिपाही ने एक बदमाशों पकड़ लिया।
विज्ञापन


साथी को पुलिस की गिरफ्त में देख दूसरे बदमाश ने सिपाही अजय कुमार पर फायर झोंक दिया। गोली सिपाही के पैर में जा धंसी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच पुलिस को फोन कर दिया। चौराहे पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी आ गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया था।

साथी की हालत गंभीर देख सिपाही उसे संभालने लगे। इस बीच बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस के सामने फायर करते हुए भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज तिवारी व एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव घटनास्थल पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। बीहड़ी इलाकों में दबिशें भी दी लेकिन बदमाशों को पकड़ने में असफल रही।

पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया तो अन्य बदमाश साथी को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गए। बदमाशों और पुलिस के बीच करीब 15 मिनट तक हाथापाई भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर करीब आधा दर्जन फायर भी किए।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। रात भर में बदमाशों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।              -मनोज तिवारी, एसपी
विज्ञापन

                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें