फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में फैक्ट्री सहित पकड़ा गया था अयोध्या

Tue, 10 Jan 2017 10:34 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर एसटीएफ ने जिस अयोध्या प्रसाद को गिरफ्तार किया, वह बेहद शातिर है। अयोध्या को कानपुर एसटीएफ नवंबर माह में पिस्टल बनाने की फैक्ट्री सहित गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने दस पिस्टल के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद अयोध्या प्रसाद ने फिर से पिस्टल बेचने का धंधा शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


 पिस्टल बनाने के मुख्य आरोपी अयोध्या प्रसाद पर लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में, 2007 में  शस्त्र तस्करी के आरोप में इटावा के थाना सिविल लाइन में, 2015 में थाना कोतवाली औरैया में तस्करी का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा 2015 में ही थाना अजीतमल में शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 11 नवंबर को कानपुर की एसटीएफ ने छापा मारकर दस पिस्टलें बरामद की थीं। एसटीएफ ने अयोध्या व उसके बेटे निमित पोरवाल को गिरफ्तार किया था।  पिस्टल बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे। अयोध्या प्रसाद जल्द जमानत पर छूट गया। इसके बाद फिर से पिस्टल बेचने का धंधा करने लगा।

कानपुर, लखनऊ और आगरा जाती है खेप
अयोध्या प्रसाद का नेटवर्क बहुत बड़ा है। वह पिस्टलों को कानपुर, लखनऊ, आगरा और झांसी तक सप्लाई करता है। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि कई जिलों में पिस्टलों की खेप जाती थी।
विज्ञापन


नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही पुलिस
अयोध्या जेल जाकर कुछ महीने में ही जमानत पर बाहर आ जाता है। इसके बाद फिर से कारोबार शुरू कर देता है। पुलिस अयोध्या के नेटवर्क को ध्वस्त नहीं कर पा रही है। इस बार कानपुर एसटीएफ के अधिकारियों का दावा है कि वह अयोध्या के नेटवर्क को ध्वस्त कर अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें