फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहाधारी दबंग पुलिस से छुड़ा ले गए जेसीबी

Tue, 27 Dec 2016 10:35 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
जंगीगंज के मेलौना गांव में मकान को गिराता जेसीबी।
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के गांव दिनवामऊ में खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को पकड़ लिया। पुलिस जेसीबी को थाने ले जाने लगी। इसी दौरान  खनन करने वाले दबंगों ने असलहों के बल पर पुलिसकर्मियों को घेर लिया। यह इनकी हिरासत से जेसीबी ले गए। खनन करने वालों की दबंगई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



  मंगलवार की दोपहर दिनवामऊ में पुलिस कोे खेत पर खनन करने की सूचना मिली। खेत मालिक ने पुलिस को बताया कि कुछ दबंग जबरन उसके खेत से मिट्टी खनन कर रहे हैं। इस पर सहायल थाने की चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। मौके पर जेसीबी से खनन होता मिला। चीता मोबाइल टीम ने खनन कर रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया। यह जेसीबी थाने ले आने लगे। रास्ते में ही कार सवार असलहाधारी लोगों ने चीता मोबाइल से हाथापाई कर जेसीबी अपने कब्जे में ले ली। यह जेसीबी ले गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सहायल थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचे। इन्होंने घटना की जानकारी ली। तब तक दबंग मौके से फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष अखिलेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें