फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बुलाकर छात्रा का अपहरण

Sat, 09 Jul 2016 11:45 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
आगरा टेस्ट देने गई एक छात्रा लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका पता नही चला तो पिता ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है किसी ने टेस्ट के बहाने बुलाकर बेटी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में चंद्रकिशोर निवासी बदनपुर औरैया व मूल निवासी जालौन ने बताया कि विगत छह जुलाई को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को एक अज्ञात युवक ने आगरा में टेस्ट देने के लिए बुलाया था। उसकी बेटी टेस्ट देने के लिए आगरा चली गई। देर शाम उससे फोन पर संपर्क किया गया तो बात नहीं हुई। दूसरे दिन भी कोई संपर्क नही हो सका। इस पर उसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं पता नही चला। मालूम हुआ है कि उस दिन कोई टेस्ट नही था। किसी ने गुमराह करके पुत्री का अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के एसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आखिर किसका फोन आने पर छात्रा आगरा गई। उन्होने कहा कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें