फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे दंपति का पर्स लूट हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर निवासी शिक्षक योगेश कुमार बुधवार की देर शाम लगभग 8:45 बजे अपने पत्नी के साथ बाइक से दिबियापुर से औरैया आ रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर के सामने पीछे से आए बाइक सवार बदमाश पीछे बैठी योगेश की पत्नी के हाथों से बैग छीन ले गए। इससे पहले की योगेश कुछ समझ पाते और बाइक रोक पाते, बाइकर्स गैंग के लुटेरे बाइक से भागने में सफल रहे। इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की ओर से तहरीर दी गई है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बाइकर्स गैंग के उचक्कों को गिरफ्तार किया जाएगा। योगेश गुप्ता ने बताया कि बाइकर्स गैंग द्वारा उनकी पत्नी के लूटे गए पर्स में पांच हजार रुपये व एक मोबाइल था।
बाइकर्स गैंग लुटेरे दंपति का पर्स लूट हुए फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें