फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा के मंडल प्रभारी से रंगदारी मांगने का दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। प्रसपा के यूथ ब्रिगेड के मंडल प्रभारी कानपुर रविकांत पुत्र आशाराम निवासी नवीन बस्ती बिधूना ने कोतवाली में तहरीर दी कि 31 जनवरी को वह छह फरवरी को होने वाले पार्टी के धरना-प्रदर्शन की तैयारी के लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
विज्ञापन


रात लगभग साढ़े नौ बजे भगत सिंह चौराहे पर कस्बे के ही आशीष कुमार व लालू अपने दो साथियों के साथ पहुंचे। उनको कार से बाहर खींच लिया और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। कहा कि अगर रुपये नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। जब उन्होंने विरोध किया तो मारापीटा। घटना के 17 दिन बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बताया कि रविकांत के साथ यह घटना काफी दिन पहले घटी थी।
विज्ञापन


-घटना के 17 दिन बाद कोतवाली में रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें