फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गते के गोदाम में लगी आग, दो लाख का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष के गत्ते के गोदाम में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिसमे पूरा माल जलकर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष रविंद्र कोरी ने कोतवाली में तहरीर दी कि बंदी छोर बाल विद्यालय के एक कमरे में उसका कागज उद्योग का रा मेटीरियल गत्ता व अन्य सामग्री का गोदाम है, जिसमे 8 दिसंबर की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

जिससे गोदाम में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में लगभग दो लाख का माल जल गया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें