फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर की बाइक लूटने वाले को पुलिस ने मय तमंचे के दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। पुलिस ने रविवार को लूटी गई बाइक के साथ बदमाश को दबोच लिया। लुटेरे के दो साथी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन


रविवार को रतनीपुर भीखेपुर निवासी अरविंद कुमार उर्फ प्रदीप पुत्र राम प्रकाश से लालपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने एसपी पुत्र अज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार की रात पुलिस ने गढ़िया ओवर ब्रिज के पास से अरुण गुर्जर उर्फ एसपी पुत्र धर्मेंद्र गुर्जर निवासी न्यामतपुर को लूटी गई बाइक और तमंचे के पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि साथी दीपू उर्फ दीपक शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा निवासी भरेह जिला इटावा और शक्ति गुर्जर पुत्र उदयवीर गुर्जर निवासी न्यामतपुर थाना अजीतमल भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बाइक लुटेरे को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा
15 नवंबर को दो साथियों के साथ मिलकर लूटी थी बाइक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें