फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा कारीगर की हत्या के तीनों आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ के सिरसा दोगढ़ी गांव में हीरा कारीगर की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह पूर्व माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दोगढ़ी गांव निवासी हीरा कारीगर रोहित सिंह (19) की गांव के तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह लोग उसे एक घर में ले गए और उसे बंधकर बनाकर गोली मारी थी।

पुलिस ने दो आरोपी शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू फौजी पुत्र उदयपाल सिंह व विश्वनाथ सिंह उर्फ पंकज राजा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे मुख्य आरोपी रणवेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश सिंह को भी कुरौती पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व हाथ-पैर बांधकर मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें