फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर बुलडोजर चला, सालों पुराने कब्जे ध्वस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाए। सालों से बने मकानों को बुलडोजर ने मिनटों में तहस नहस कर दिया। महिलाओं ने विरोध किया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। अभियान में एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल कानूनगो के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


एंटी भूमाफिया पर चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन गांवों में प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंच कर सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए लोगों को खदेड़ दिया और कब्जे तहस नहस कर दिए। जुझारपुरा के मजरा गांव दोहर में तो प्रशासन ने दशकों से कब्जा जमाए लोगों के पक्के घरों पर बुलडोजर चलवाकर जमीनें खाली कराई।

एसडीएम कोंच सुरेश सोनी की अगुवाई में तहसीलदार भूपाल सिंह, कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने नगर की सीमा से सटे दोहर गांव में अभियान चलाया। यहां मकानों पर जेसीबी चलते देख महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। अधिकारियों के मुताबिक दोहर में सालों से अवैध कब्जेदार काबिज थे।
विज्ञापन


इन लोगों पर धारा 122 बी की कार्रवाई भी चल रही थी और जुर्माना भी लगाया गया था। जिसे यह लोग अदा कर चुके थे। प्रशासन के काफी मना करने के बाद भी यह लोग नहीं मान रहे थे। इसके बाद ही शुक्रवार को सख्ती की गई। कोंच के मारकंडेयश्वर तिराहे के आसपास लगे फल के ठेलों को भी मेन रोड से प्रशासन ने हटवाया और वहां पर रखीं गुमटियां भी पीछे करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमले ने देर शाम तक कोंच तहसील के ग्रामों सेता व जुझारपुरा में भी अभियान चला कर अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार के अलावा लेखपाल सदर ब्रजेश पटेल, प्रभारी निरीक्षक कोंच संतोषकुमार सिंह, कांस्टेबल सुबोध कुमार, सदाव सिंह, महिला सिपाही रानी कटियार, ऋतु मिश्रा के अलावा अन्य राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अफसरों की टीम ने गांवों में पहुंच कर खाली कराईं जमीनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें