फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ारदार हथियार से युवा किसान की हत्या की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के दखनाई गांव में युवा किसान की हत्या के मामले में पुलिस के अब तक हाथ खाली है। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में धारदार हथियार से वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मंगलवार को युवक के भाई और भाभी से तकरीबन तीन घंटे तक थाने में पूछताछ की, लेकिन कुछ भी निकलकर नहीं आया है। गांव के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। पुलिस इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने की बात स्वीकार रही है। फिलहाल मामला जांच पर चल रहा है।
विज्ञापन



दिबियापुर थाना क्षेत्र के दखनाई गांव में युवा किसान उमेश बाथम उर्फ मनीष कुमार पुत्र कैलाश चंद की सोते समय उसके घर के बरामदे में चारपाई पर कर दी थी। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या धारदार हथियार के वार किए जाने से होने की पुष्टि की गई है। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम थाने में युवक की भाभी रूबी और उसके पति विपिन जो दिल्ली में रहकर कमाता है से तकरीबन तीन घंटे तक पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा निकलकर नहीं आया है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को पूछताछ करने के लिए उठाया है। इधर पुलिस युवक के मोबाइल को भी खंगाल रही है। प्रभारी थाना निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया दो लोगो को पूछतांछ के लिए थाने लाया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
-भाई और भाभी से तीन घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ
-दो लोगों को शक के आधार पर उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें