फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की गलत सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ई रिक्शा से कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर सवारियां छोड़ने गए युवक के पिता ने पुत्र के अपहरण की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की तो मामला रुपयों के लेनदेन का निकला। पुलिस दोनो पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई और शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बिधूना के भरथना रोड निवासी होरीलाल का पुत्र सर्वेश नगर में ई रिक्शा चलाता है। गुुरुवार सुबह वह बिधूना से सवारियां भरकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर गया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, हमीरपुर निवासी अनुरूद्ध सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के एक हजार रुपया सर्वेश पर उधार थे। अनुरूद्ध ने अपने रुपये मांगे तो सर्वेश ने बिधूना चलकर देने को कहा। अनुरूद्ध नहीं माना तो सर्वेश व अनुरूद्ध में कहासुनी होने लगी। इस पर सर्वेश ने अपने घर फोन कर दिया। सर्वेश के पिता होरीलाल ने कोतवाली पहुंचकर बेटे का अपहरण करने की बात पुलिस से कही तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

कोतवाली पुलिस हमीरपुर गांव पहुंची और घटना की जानकारी की। जांच की तो मामला बैटरी के लिए लेनदेन व मारपीट का निकला तो पुलिस ने चैन की सांस ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होरीलाल नाम का व्यक्ति सुबह कोतवाली आया और अपने पुत्र के अपहरण की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया मामला एक हजार उधार को लेकर मारपीट का निकला। इस पर दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने मौके पर जांच की तो मामला उधारी का निकला
-दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट, पुलिस ने किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें