उरई। बेहतर पुलिसिंग व जिले की कानून व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए शासन से जनपद के पुलिस विभाग को 10 टाटा सूमो गाड़ियां मिली हैं। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार की शाम पुलिस लाइन में जनपद के आठ थानों को गाड़ियां दीं। उन्होंने नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया।
जिले में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किए जाने को लेकर शासन की ओर दस टाटा सूमो विक्टा गाड़ी भेजी गई थी। एसपी ने पुलिस लाइन में कोतवाली व थानों के लिए इन गाड़ियों का वितरण किया है। उरई, डकोर, कोटरा, रेढ़र, गोहन, कदौरा, एट थानों को एक-एक गाड़ी दी गई।
नई गाड़ियों को सजाकर एसपी ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनपद के 13 थानों में दो-दो गाड़ियां हो गई हैं। इससे हाईवे के थानों को ड्यूटी के दौरान दो गाड़ियां होने से काफी सुविधा रहेगी। वहीं जनपद के अन्य थानों में भी दो दो गाड़ियां रहेगी।
उन्होंने बताया कि जो गाड़ियां खराब हो गई हैं, जल्द ही उन गाड़ियों को बदलकर नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, उरई कोतवाल आरके सिंह, देवेंद्र द्विवेदी एट, विनोद कुमार मिश्रा डकोर, मनोज कुमार वर्मा गोहन, विनय कुमार दिवाकर कोटरा, कामता प्रसाद कदौरा आदि मौजूद रहे।