फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान के घर में घुसकर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला प्रधान के घर में घुसकर मारपीट की। प्रधान ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में सुबह करीब 8 बजे ग्राम प्रधान अर्चना तिवारी शासन की ओर से आए पौधे ग्रामीणों में वितरित कर रही थीं। इसी बीच गांव के रॉबी व राजा पुत्र गोविंद नारायण अपने साथियों के साथ आकर गालीगलौज करने लगे। जिस पर प्रधान अर्चना ने रोका तो वह अभद्रता पर उतर आए, तभी प्रधान पति एवं फौजी विजयकांत तिवारी ने आकर गालीगलौज करने से मना किया।

इसके बाद जैसे ही विजय अपने घर में घुसे पीछे से दोनों भाई भी अपने साथियों के संग प्रधान के घर में दाखिल हो गए और विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। हो हल्ला सुनकर पड़ोसी दौड़े और यूपी 100 को सूचना दी गई। सिपाही पहुंचे तो हमलावरों उनसे भी अभद्रता की और सिपाहियों के सामने ही मौके से निकल गए। विजय ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि उनकी पत्नी ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध किया था, इसी बात पर नाराज होकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर वारदात की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें