फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल धारकों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक है। बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने शनिवार की रात मोबाइल से बात करते हुए घर जा रहे सहकारी बैंक मैनेजर समेत दो लोगों के मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिए। पीड़ितों ने कोतवाली में मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शहर के मुरादगंज स्थित सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक व मोहल्ला शुक्लन टोला निवासी विनीत कुमार मिश्रा पुत्र स्व. साधुशरण मिश्रा ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम शहर के नरायनपुर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिबियापुर रोड स्थित सहकारी संघ के पास पहुंचे ही थे तभी तभी पीछे से तेज आए रफ्तार सफेद अपाचे सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल छीनकर भाग गए। दूसरी घटना में नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी वारिश पुत्र मुख्तियार अहमद ने बताया कि 23 फरवरी की शाम लगभग 7:45 बजे वह शहर के बड़ी माता मंदिर के पास स्थित मुस्कान मोबाइल सेंटर के सामने मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए सफेद रंग की अपाचे सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उक्त मोबाइल में लगे कवर में पांच हजार रुपये रखे थे। जिसमें दो हजार के दो नोट व पांच सौ के दो नोट शामिल हैं।

पीड़ित ने बताया कि अपाचे बाइक में नंबर नहीं लिखा हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों मामलों में उन्हें तहरीर दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में प्रभारी एएसपी/सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि बाइकर्स गैंग का शहर में आतंक होने की जानकारी है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए गए हैं। उम्मीद है एक-दो दिनों में बाइकर्स गैंग के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दो लोगों से छीने मोबाइल, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें