फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार मैजिक पलटी सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। सवारियां भरकर झांसी जा रही मैजिक में ट्रक ने कट मार दिया। जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। जबकि चालक मय ट्रक के भाग गया।
विज्ञापन


उरई से झांसी सवारियां बैठाकर जा रही डग्गामार मैजिक में एट थाना क्षेत्र के जखौली के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया। जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।

मैजिक में सवार रामशंकर कुशवाहा, गीता कुशवाहा निवासी कुठौंदा जालौन, किशोरी देवी, कमलेश कुमार निवासी टिमरो डकोर, मंगल निवासी बड़ागांव झांसी, अजय कुमार कुशवाहा निवासी कस्बा झांसी, पुष्पा निवासी रामपुरा घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख पुकार सुन राहगीरों ने मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकालकर टोल के डॉ. अफजाल खान ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हाइवे की एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर ट्रक चालक मय ट्रक के मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें